ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड मुक्ति मोर्चा का तीन दिवसीय 11वां महाधिवेशन संपन्न, शिबू सोरेन अध्यक्ष और हेमंत सोरेन बने कार्यकारी अध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2018 1:50:08 PM
झारखंड मुक्ति मोर्चा का तीन दिवसीय 11वां महाधिवेशन संपन्न, शिबू सोरेन अध्यक्ष और हेमंत सोरेन बने कार्यकारी अध्यक्ष

धनबाद। आज धनबाद में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा का तीन दिवसीय 11वां महाधिवेशन समाप्त हो गया। महाधिवेशन में शिबू सोरेन पार्टी के 9वीं बार अध्यक्ष चुने गए और हेमंत सोरेन कार्यकारी अध्यक्ष बने। दोनों के नामों पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। इस दौरान पार्टी की नई केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की भी घोषणा हुई। 

 

दूसरी बार पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद हेमन्त सोरेन ने रघुवर सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस राज्य को भाजपा ने एटीएम बना लिया, पैसा निकालो, दूसरे राज्य के चुनाव में लगाओ। यूपी हो या कर्नाटक सभी चुनावों के लिए पैसे का प्रबंध भाजपा झारखण्ड से कर रही है। झारखण्ड को केंद्र ने एटीएम बना दिया है।

 

इससे पहले महाधिवेशन के दूसरे दिन हेमंत सोरेन ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए जेएमएम पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा, 'हम विपक्ष एकजुटता के साथ मैदान में उतरेंगे। जेएमएम के लिए सिल्ली और गोमिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव लिटमस टेस्ट है।

 

हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भाजपा संप्रदायिक तनाव फैलाने का काम कर रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के नीतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड से भाजपा का सफाया करना जरुरी है।

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS