ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
अफगानिस्तान में 7 भारतीय मजदूरों को बंदूकधारियों ने किया अगवा
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2018 10:40:01 AM
अफगानिस्तान में 7 भारतीय मजदूरों को बंदूकधारियों ने किया अगवा

गिरिडीह। एकबार फिर विदेश में भारतीयों नागरिकों पर संकट के बादल छाये है। पिछले दिनों इराक में कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के हाथों मारे गए भारतीय नागरिकों के शव स्वदेश आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं कि, अफगानिस्तान में एक बार फिर से भारतीय मजदूरों के अपहरण की खबर ने लोगों को झकझोर कर दिया है। 6 मई को जिन 7 मजदूरों को अगवा किया गया है, उनमें से 4 मजदूर झारखंड के हैं। इनमें गिरिडीह के बगोदर के तीन मजदूर हैं, जबकि चौथा हजारीबाग के टाटीझरिया का रहनेवाला है। वही बाकी के तीन मजदूरों में एक बिहार और दो केरल के बताये जा रहे हैं।

 

अगवा मजदूरों में बगोदर के घाघरा निवासी प्रकाश महतो व प्रसादी महतो, महुरी के हुलास महतो और टाटीझरिया के बेडम के काली महतो हैं. परिजनों को मंगलवार को इनके अपहरण की जानकारी मिली है। जिसके बाद से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि रविवार को अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने सात भारतीयों को अगवा कर लिया है। 4 झारखण्ड के मजदूरों के अलावा अपहरण वाली सूची में एक मंटू सिंह (बिहार), राजन कौशिक मुरलीधरन और एक अन्य केरल का रहने वाला बताया जा रहा है। 

 

अफगानिस्तान के बघलान प्रांत में इन सभी मजदूरों को अपहरण किया गया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने बाग-ए-शामल गांव से अपहरण किया। बघलान के गर्वनर के खुद इस बात की पुष्टि की है। आधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि सभी मजदूर अफगानिस्तान स्थित भारतीय कंपनी आरपीजी ग्रुप की कंपनी केईसी के कर्मचारी हैं। ये बिजली सब स्टेशन में टावर लगाने का काम करते हैं। सभी मजदूर 4 साल पहले केईसी कंपनी में काम करने के लिए अफगानिस्तान गए थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS