ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप जीत कर लौटी महिला हॉकी टीम का शानदार स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2018 2:45:50 PM
जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप जीत कर लौटी महिला हॉकी टीम का शानदार स्वागत

रांची। जूनियर नेशनल हॉकी टूर्नामेंट में हरियाणा को 4-2 से हराकर रांची लौटी झारखंड की टीम का जोरदार स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर हॉकी फेडरेशन ऑफ झारखंड एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने गर्मजोशी से खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान मौके पर कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भी मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में पहली बार विजेता बनी है झारखंड जूनियर महिला हॉकी टीम।

 

भोपाल में आयोजित इस चैम्पियनशिप में रविवार को झारखंड जूनियर महिला हॉकी टीम ने फाइनल मैच में हरियाणा की टीम को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में झारखंड की टीम पहले हाफ तक 1-0 से पीछे चल रही थी, लेकिन दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की टीम को 4-2 से पराजित किया।

 

जैसे ही खिलाड़ी ट्रेन से उतरे पूर्व से तैयार खेल निदेशक रणेंद्र कुमार,  हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आश्रिता लकड़ा, माइकल लाल और उपेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बारी-बारी से फूलमाला और बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदीप मिर्धा, मुकेश कुमार, सरिता लकड़ा आदि ने भी खिलाड़ियों का स्वागत किया। 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS