झारखंड
एक ही पक्ष के दो सगे भाई आपसी विवाद में मारपीट में घायल
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2018 9:41:24 AMकांडी। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम- बेलोपाती में आपसी वाद-विवाद में हुई मारपीट।इस मारपीट में एक ही पक्ष के दो सगे भाई घायल हो गए। घटना के बाद कांडी थाना में शिकायत करने के लिए विजय राम व रामविनय राम थाना पहुंचे।घायलों को थाना प्रभारी ने तत्काल बेहतर इलाज के लिए मझिआंव रेफरल अस्पताल में भेज दिया।
घायल व्यक्तियों ने बताया कि हरे बांस की कोठी में आग लगाने से रोकने पर उसके चाचा- रामप्रवेश राम व उनका पुत्र -हरिओम कुमार ने लाठी -डंडे से मारकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।