ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
नाबालिग से रेप के बाद जिंदा जलाने की कोशिश, झारखंड में 7 दिन में दूसरी घटना
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2018 4:16:18 PM
नाबालिग से रेप के बाद जिंदा जलाने की कोशिश, झारखंड में 7 दिन में दूसरी घटना

रांची। झारखंड के चतरा जिले में गैंगरेप और हत्या का दिल दहला देने वाली घटना के ठीक एक दिन बाद पाकुड़ में नाबालिग के साथ रेप और जिंदा जलाकर मारने के प्रयास का नया मामला सामने आया है। घटना पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। जहां एक नाबालिग के साथ रेप के बाद जिंदा जलाकर मारने के प्रयास की घटना सामने आई है।

 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की अपने मामा के घर पर रहती थी। घटना के दिन वह घर में अकेली थी। उसे अकेला पा कर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया। इसके बाद युवक ने नाबालिग के साथ रेप कर उसे जलाने की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने के बाद लड़का वहां से भाग निकला। बाद में ग्रामीणों ने लड़की की शरीर में लगे आग को बुझाया और इसकी जानकारी परिजनों को दी। बाद में परिजन उसे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के बहरमपुर ले गए। जहां पीड़ित नाबालिग का इलाज चल रहा है। इधर स्थानीय पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
 
पुलिस ने पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को युवक द्वारा रेप के बाद जलाये जाने की पुष्टि की है। जिसके आधार पर पुलिस कांकोड़बोना के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 
एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक रेप के बाद उसे जलाने का प्रयास किया गया है। इसके आधार पर एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। जांच के बाद निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। दोषी किसी भी हाल में नहीं बचेंगे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS