ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
वार्ता के बाद अनशन पर बैठे मजदूरों ने खत्म किया अनशन
By Deshwani | Publish Date: 5/5/2018 3:16:45 PM
वार्ता के बाद अनशन पर बैठे मजदूरों ने खत्म किया अनशन

जमशेदपुर। मजदूर दिवस के दिन से अनशन पर बैठे घाटशिला के धालभूमगढ़ गजानंद फेरो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मजदूरों का क्रमिक अनशन आज समाप्त हो गया है। घंटों चले वार्ता में यह निर्णय लिया गया कि कंपनी में कार्यरत जितने भी 58 साल से ऊपर के मजदूर हैं उन्हें कानून के तहत सुविधा देकर कार्य से बैठाया जाएगा। ताकि पूर्व में बैठाए गए 40 मजदूरों को फिर से काम पर रखा जा सके।

 

कंपनी ने अपनी माली हालत खराब होना बताकर 40 मजदूरों की छटनी कर दी थी। इससे नाराज होकर मजदूर बीते 1 मई से कंपनी की गेट के समाने धरने पर बैठ गए थे। मजदूरों ने यह चेतावनी दी थी कि अगर कंपनी प्रबंधक वार्ता के लिए राजी नहीं होता है, तो वे आगामी 6 मई से कंपनी के सारे मजदूरों के साथ हड़ताल पर चले जाएंगे।

 

इसी क्रम में शनिवार को हुए वार्ता में चेंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर के सचिव महेश संथालिया, कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा, दिनेश गुप्ता और धालभूमगढ़ गजानंद फेरो प्राइवेट लिमिटेड के मालिक जितेंद्र अग्रवाल उपस्थित हुए. इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे मजदूरों की बातें सूनी. लिहाजा, घंटों चली इस वार्ता में यह निर्णय लिया गया कि कंपनी में कार्यरत 198 कर्मचारियों में वैसे मजदूरों को कानूनी सुविधा के साथ बैठाया जाएगा जो 58 साल के हो चुके हैं. उनकी जगह पर छटनी किए गए 40 मजदूरों को काम पर रखा जाएगा.

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS