ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड : दुष्कर्म के बाद केरोसिन छिड़ककर नाबालिग को जिंदा जलाया, मौत
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2018 7:09:43 PM
झारखंड : दुष्कर्म के बाद केरोसिन छिड़ककर नाबालिग को जिंदा जलाया, मौत

 चतरा। झारखंड के चतरा जिले में दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने की दिल दहलाने की घटना सामने आयी है। चतरा जिले के कोनी पंचायत के राजाकेंदुआ गांव में शुक्रवार को 16 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही युवक घन्नु भुईंयां ने दुष्कर्म कर केरोसिन छिड़क कर जिंदा जला डाला। इस घटना में युवती की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को थाना ले गयी। 

 
नाबालिग के पिता ने बताया की मेरी बेटी गुरुवार को अपनी चचेरी बहन की शादी में बनथु गांव गई हुई थी। तभी रात 8 बजे घन्नू भुइयां अपने चार साथियों के साथ गया और उसे उठाकर अपने साथ ले गया। इसकी सूचना जब हम लोगों को हुई तो हमलोग खोजने निकले तो रात 11 बजे वह रोती हुई घर की ओर आ रही थी, उसने अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह हमलोगों ने पंचायत की मुखिया तिलेश्वरी देवी व पंचायत समिति सदस्य रंजय भारती को पुरे घटना की जानकारी दी।
 
घटना को लेकर शुक्रवार को पंचायत बुलाई गई। पंचायत में समझौता के तौर पर दुष्कर्म करने वाले युवक घन्नू भुईयां को 50 हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाया गया। इसी बीच घन्नू भुइयां व दर्जनों लोग आक्रोशित होकर गए। पीड़ित परिवार ने बताया की वे लोग हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे, हमारी बेटी घर में थी तभी सभी लोग खिड़की तोड़कर घर में घुस गए तथा केरोसिन छिड़ककर जिंदा जला डाला, अपनी बेटी को बचाने गई नाबालिग की मां चिंता देवी के साथ भी मारपीट किया जिससे उसका हाथ टूट गया।
 
नाबालिग के चचेरे भाई ने बताया की दो बाईक पर सवार चार युवक आये थे। उनमें एक घन्नू भुइयां भी था। सभी मेरी बहन को जबरदस्ती बाईक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए थे। पुलिस ने उस बाईक को जब्त कर लिया है जिसका इस्तेमाल किया गया था। दोनों बाईक थाना में रखा गया है। नाबालिग के चाचा ने बताया की हमलोग पीटाते रहे और मुखिया मूकदर्शक बनी रही।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS