ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
यामिनी कल्याणी महतो बी एड कॉलेज ने मनाया द्वितीय स्थापना दिवस
By Deshwani | Publish Date: 2/5/2018 4:31:33 PM
यामिनी कल्याणी महतो बी एड कॉलेज ने मनाया द्वितीय स्थापना दिवस

जमशेदपुर। आज यामिनी कल्याणी महतो बी एड कॉलेज ने अपना द्वितीय स्थापना दिवस समारोह मनाया। दो वर्ष पहले महिला सशक्तिकरण की सोच लेकर कॉलेज के सचिव यामिनी कांत महतो ने इस कॉलेज की स्थापना की। इसके अन्तर्गत आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के बालिकाओं और महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की अध्यक्षा आदरणीया कल्याणी महतो और मुखिया मिनौती टुडू , प्रिंसिपल कल्याणी कबीर,स्लड्स प्रतिनिधि विश्वजीत महतो के साथ-साथ सभी व्याख्याताओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण देते हुए कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि सचिव यामिनी कांत महतो की दूरदर्शिता के फलस्वरूप आज महिलाओं की शैक्षिक स्थिति सुदृढ करने के लिए यह कॉलेज दिन प्रति दिन उन्नति के पथ पर अग्रसर है। इस कार्यक्रम में जे के सेटेलाइट के हाईस्कूल, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, डी एल एड कॉलेज और दोनों बी एड कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लेकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
 
इस अवसर पर विगत वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। मुखिया मिनौती टुडू ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस कॉलेज ने आसपास के परिसर में शिक्षा का अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए कॉलेज के सचिव यामिनी कांत महतो जी धन्यवाद के पात्र हैं। इस अवसर पर जे के बी एड कॉलेज की एडमिनिस्ट्रेटर आदरणीया जीतिका और व्याख्याता पूनम कुमारी ने भी शुभकामना संदेश प्रेषित किया। स्थापना के समय के संघर्ष की कहानी पर व्याख्याता रंजना आनंद ने प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्षा मौसमी महतो ने किया। इस समारोह को सफल बनाने में प्रोफेसर निशि श्रीवास्तव, समरेन्द्र रंजन सिंह, प्रमिला मांझी, सुशांति, कविता धारा, स्वाति गुप्ता, भाष्कर महतो अनुपम कुमारी, संजू राय, विनिता टुडू और जे के सेटेलाइट के सभी सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS