ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
जमशेदपुर के राहुल स्टेट टॉपर, मिला 22वां रैंक
By Deshwani | Publish Date: 1/5/2018 12:08:59 PM
जमशेदपुर के राहुल स्टेट टॉपर, मिला 22वां रैंक

 रांची। सीबीएसइ की ओर से आयोजित जेईई मेन 2018 के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिये गये. पिछले छह सालों में इस बार कट ऑफ सबसे कम रहा। सामान्य वर्ग में  74 अंक रहा। पिछले साल 81 था। इसी तरह ओबीसी में कट ऑफ 45 अंक (पिछले साल 49 था) रहा। एससी में 29 (पिछले साल 32 था) और एसटी में कट ऑफ 24 (पिछले साल 27 था) रहा।

 
परीक्षा में झारखंड के 30 हजार बच्चे शामिल हुए थे। इस बार करीब तीन हजार छात्र सफल हो पाये। जेपीएस जमशेदपुर के छात्र राहुल तिवारी ने देश भर में 22वां स्थान लाकर स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। मूल रूप से धनबाद के तोपचांची प्रखंड के रोआम के रहनेवाले राहुल के पिता श्याम देव तिवारी टाटा स्टील में जेई के पद पर कार्यरत हैं। बोकारो डीपीएस के छात्र आर्यन को 47वां रैंक मिला है। अब तक की सूचना के अनुसार, आर्यन राज्य में दूसरे स्थान पर हैं।
 
राज्य में तीसरे और चौथे स्थान पर भी जमशेदपुर के छात्रों का कब्जा रहा। जमशेदपुर के शुभमकर को 72 वां और आयुष अग्रवाल को 95 वां रैंक मिला है।  पांचवें स्थान पर रांची डीपीएस के प्रतीक परवार रहे। प्रतीक को 96 वां रैंक मिला है। अब तक की सूचना के अनुसार, प्रतीक रांची टॉपर बने हैं।  रांची और जमशेदपुर से करीब एक-एक हजार छात्रों को सफलता मिली है।
सेकेंड स्टेट टॉपर बोकारो डीपीएस के छात्र आर्यन को 47वां रैंक
 
प्रतीक परवार 
रांची टॉपर बने 
अब तक के स्टेट टॉप टेन  
नाम जिला स्कूल रैंक
राहुल तिवारी  जमशेदपुर जेपीएस 22वां
आर्यन बोकारो डीपीएस 47वां
शुभमकर जमशेदपुर --- 72वां
आयुष अग्रवाल जमशेदपुर --- 95वां
प्रतीक परवार रांची डीपीएस 96वां
हर्षित अग्रवाल रांची --  122वां
मोयना घोष जमशेदपुर -- 171वां
पीयूष अग्रवाल जमशेदपुर --- 176वां
अमन कुमार सिंह रांची --- 284वां
शानउलहक रांची --- 481वां
3000 के करीब छात्र सफल हुए झारखंड से
सभी वर्गों का कट ऑफ 
(कुल अंक 360)
वर्ग कट ऑफ सफल
सामान्य वर्ग 74  111275
ओबीसी/एनसीएल 45  65313
अनुसूचित जाति 29  34425
अनुसूचित जनजाति 24  17256
पीडब्ल्यूडी -35 2755
20 मई को 
जेईई एडवांस
 
जेईई मेन में सफल हुए अभ्यर्थी 20 मई को आयोजित होनेवाली जेईई एडवांस (ऑनलाइन परीक्षा) के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए दो मई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी. रिजल्ट 10 जून को जारी किया जायेगा। जेईई मेन परीक्षा का आयोजन सीबीएसइ की ओर से किया जाता है, जबकि जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन आइआइटी की ओर से किया जाता है।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS