ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
राजनाथ सिंह की सास समुद्री देवी का निधन
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2018 1:44:25 PM
राजनाथ सिंह की सास समुद्री देवी का निधन

मेदिनीनगर| केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के केन्द्रीय महासचिव अरुण सिंह की सास समुद्री देवी का मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के बेलवाटिका स्थित आवास पर निधन हो गया। वे करीब 94 वर्ष की थी और करीब ढाई महीने से गंभीर रूप से बीमार चल रहीं थी। पुत्र अशोक कुमार उर्फ ददन सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जाएगा। मृत्यु की खबर सुनकर बेलवाटिका आवास पर सांसद बीडी राम, विधायक राधाकृष्ण किशोर, पूर्व सांसद इंदर सिंह नामधारी समेत कई राजनीतिक पार्टी के लोग अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

 

 

वहीं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साले ददन सिंह ने कहा कि उनकी मां का इलाज काफी दिनों से चल रहा था। कई चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा था मगर रविवार दोपहर को मेदिनीनगर स्थित बेलवाटिका आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होने यह भी कहा कि वाराणसी गंगाघाट में अंतिम संस्कार का कार्यक्रम होगा।

 

गौरतलब है कि 94 वर्षीय समुद्री देवी की तीन पुत्री व एक पुत्र हैं। बड़ी बेटी गायत्री सिंह की शादी राजनाथ सिंह से 1970 में हुई थी। शादी के समय राजनाथ सिंह गोरखपुर विवि में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का ससुराल झारखंड के पलामू स्थित मेदिनीनगर में है।

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS