ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड के कई हिस्सों में जोरदार बारिश, रांची में भी गिरा तापमान
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2018 1:12:08 PM
झारखंड के कई हिस्सों में जोरदार बारिश, रांची में भी  गिरा तापमान

रांची। चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान झारखंड के कई जिले के लोगों को आज हुई जोरदार बारिश से राहत मिली। पाकुड़, धनबाद, दुमका, देवघर, बोकारो, साहिबगंज, गोड्‌डा समेत कई जिलों में जोरदार वर्षा होने की खबर है। इससे प्रदेश तापमान में अच्छी-खासी गिरावट आई है। राजधानी रांची में रविवार शाम हुई बारिश ने तामपान में गिरावट दर्ज कराया है।

 
रांची को रविवार शाम करीब छह बजे बारिश से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद बादल छाएंगे, हल्की बारिश भी होगी। ऐसी स्थिति अगले चार दिनों तक बनी रहेगी। 30 अप्रैल से 3 मई तक बारिश के आसार है। 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
 
इधर, पाकुड़ में काले बादलों की वजह से दिन में अंधेरा छा गया। तेज हवा और बारिश ने दिन के तापमान में काफी गिरावट की। धनबाद, बोकारो और दुमका में भी सुबह मूसलाधार बारिश हुई। साहिबगंज जिले में तो तेज आंधी के साथ रविवार देर रात से ही बारिश होती रही, जो सोमवार सुबह तक जारी रही। बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजमहल सहित साहिबगंज और जिले के कई अन्य भागों में रात में ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, जिला मुख्यालय सहित अन्य प्रखंडों में आधी रात से ही बिजली गुल हो गई। देवघर और गोड्‌डा जिले में भी बारिश का ऐसा ही हाल रहा।
 
रविवार रात धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के खानुडीह बस्ती में वज्रपात की चपेट में आने से एक 21 साल की लड़की की मौत हो गई। वहीं, बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के ढुडवाहीह गांव में शादी में बाजा बजाने के लिए आया एक व्यक्ति वज्रपात की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तीन लाेग वज्रपात में घायल भी हुए हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS