ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
बिजली के बढ़े कीमत के विरोध में लोगों ने फूंका मुख्यमंत्री का पूतला
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2018 9:37:54 AM
बिजली के बढ़े कीमत के विरोध में लोगों ने फूंका मुख्यमंत्री का पूतला

जमशेदपुर। झारखंड विकास मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बबूआ सिंह के नेतृत्व मे बिजली दर पर  बेतहाशा वृद्धि के विरोध मे साकची गोलचक्कर के समक्ष झारखंड प्रदेश  के माननीय  मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा भाजपा  सरकार ने बिजली दर पर 98 फीसदी बढ़ोतरी कर यह साबित कर दिया कि वह गरीब विरोधी और किसान विरोधी है । जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा एक तरफ केन्द्र सरकार पेट्रोल एवं डीजल के दर पर बेतहाशा वृद्धि कर मध्य वर्गीय परिवार का जीना दूभर कर दिया है महंगाई चरम पर है गरीब जनता त्राहिमाम कर रही है किसानो पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है और दूसरी तरफ झारखंड सरकार बिजली दर पर 98 फीसदी बढ़ोत्तरी का फरमान जारी कर झारखंड प्रदेश  के साढ़े तीन करोड़ जनता की चैन और  नींद उड़ा दी ।

जिला अध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा झारखंड प्रदेश के  कोयले से  पुरे देश रौशन होती है लेकिन भाजपा सरकार के लिए कहा जा सकता है दिये तले अंधेरा ।

झारखंड विकास मोर्चा सरकार से मांग करती है कि  बिजली दर पर बेतहाशा वृद्धि पर पुनः गरीबो एवं किसानो  के दर्द को समझते हुए वृद्धि दर को वापस लिया जाए ताकि गरीब जनता एवं किसान चैन की नींद सो सके  ।

अन्यथा झारखंड विकास मोर्चा गरीबो एवं किसानो के  साथ बड़ी आन्दोलन की संख नाद के लिए वाध्य हो जायेगी जिसकी जिम्मेवारी राज्य सरकार की होगी ।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बबुआ सिंह,बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमान जटाशंकर पांडेय,  जिला महामंत्री पप्पू सिंह, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, सुनील सिंह,विद्युत साव,  केन्द्रीय सदस्य सूर्यकांत झा,  ललन चौहान,  महिला मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती  उषा सिंह, जिला सचिव राकेश सिंह, व्यापार मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह,  सोशल मीडिया अध्यक्ष मणी मोहंती, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ईमरान खान,  सीताराम डेरा मंडल अध्यक्ष कन्हैया पुष्टि, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष  चन्द्रशेखर राव,टेल्को मंडलअध्यक्ष विनोद सिंह, परसूडीह मंडल अध्यक्ष पीके करूवा, कदमा मंडल अध्यक्ष बच्चे लाल भगत, बुध्दिजीवी मंच के केंद्रीय सचिव विकास जसवाल,सुरजीत सिंह छीते, सरदार रंजीत सिंह, सरदार सोनू सिंह,राहुल सिंह,रंजन सिंह,  विपिन कुमार, पप्पू सिंह, महेन्द्र लाल,  आदि काफी संख्या मे कार्यकर्ता  उपस्थित थे ।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS