ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
यूपीएससी रिजल्ट: रांची के अभिजीत सिन्हा ने हासिल की 19वीं रैंक, मयंक, श्रेय को भी मिली सफलता
By Deshwani | Publish Date: 28/4/2018 1:17:55 PM
यूपीएससी रिजल्ट: रांची के अभिजीत सिन्हा ने हासिल की 19वीं रैंक, मयंक, श्रेय को भी मिली सफलता

रांची। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में रांची के अभिजीत सिन्हा ने 19वीं रैंक हासिल की है। वहीं मयंक मनीष को 214वीं और श्रेय वत्स को 343वीं रैंक मिली। मयंक का यह पहला पहला प्रयास था, जबकि श्रेय वत्स को पिछली बार 260वीं रैंक मिली थी। वह हैदराबाद में प्रशिक्षु आईपीएस हैं। मयंक ने इंजीनियरिंग करने के बाद यह सफलता पाई है।

 

वहीं चतरा के निशांत ने 330वीं रैंक हासिल की। यह उनका चौथा प्रयास था। पहली बार 2013 में सफलता मिली थी। अभी वे आईआरबीएन मेघालय पुलिस में कमांडेंट हैं। चास (बोकारो) के खेदाडीह गांव की सुनीता ने भी 269वीं रैंक हासिल की है।

 

जमशेदपुर में रहकर पढ़ाई करने वाले रतन कुमार झा ने भी तीसरे प्रयास में 408वीं रैंकिंग हासिल की। वह मूल रूप से मधुबनी के महराईन गांव के रहने वाले हैं। बोकारो के ललपनिया निवासी अभिलाष ने भी 44वीं रैंक हासिल की है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS