ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
सिल्ली और गोमिया उपचुनाव की घोषणा के बाद हुई राजनीतिक हलचल तेज
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2018 3:38:13 PM
सिल्ली और गोमिया उपचुनाव की घोषणा के बाद हुई राजनीतिक हलचल तेज

रांची। सिल्ली और गोमिया को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा और आजसू में टकराव तय है वहीं, विपक्ष एकजुट हो चुनाव में झामुमो को समर्थन देगा। गुरुवार को की घोषणा के बाद इन दोनों ही क्षेत्रों में राजनीतिक गोलबंदी तेज होने के आसार हैं। सिल्ली में झामुमो विधायक अमित महतो और गोमिया में झामुमो के योगेंद्र प्रसाद की सदस्यता रद होने के कारण इन दोनों सीटों पर हो रहे हैं।
 
भाजपा के सहयोगी दल आजसू ने चुनाव की घोषणा से पूर्व ही दोनों सीटों पर अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। सिल्ली से आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और गोमिया से चंद्रप्रकाश चौधरी के करीबी लंबोदर महतो का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। आजसू के महासचिव उमाकांत रजक ने पिछले दिनों इसकी अधिकृत घोषणा भी कर दी थी।
 
इधर, झामुमो ने भी दोनों सीटों से अपने निवर्तमान विधायकों की पत्नियों को टिकट देने की लगभग तैयारी कर ली है। फिलहाल पूरा विपक्ष झामुमो के साथ दिखाई दे रहा है। को लेकर सिर्फ भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा के शीर्ष नेता सिल्ली और गोमिया को आजसू के साथ बांटना चाहते हैं, लेकिन आजसू के रूख को देखते हुए ये माना जा रहा है कि भाजपा भी खुलकर मैदान में आ सकती है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इसके संकेत दे दिए हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS