ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
कांडी : जयनगरा के दो मजदूर को नाइजीरिया में कंपनी ने बनाया बंधक
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2018 1:48:12 PM
कांडी : जयनगरा के दो मजदूर को नाइजीरिया में कंपनी ने बनाया बंधक

कांडी। क्या मजदूर सुरक्षित है? अपने परिवार को सुख देने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। मजदूर कितना झेलते हैं तकलीफ? जी हां कुछ इसी प्रकार की खबरें मिल रही हैं। बताते चलें कि कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-जयनगरा से दो मजदूर मजदूरी कि खोज में नाइजीरिया अंतर्गत लोगास शहर में कम्पनी के माध्यम से पहूँचे। नाईजीरिया शहर में मजदूरी कर रहे विनय मेहता व सतीश मेहता को कम्पनी द्वारा बंधक बनाये जाने कि खबरें आग की तरह सभी शहरों में फैल गई। 

नाइजीरिया में भारतीय मजदूरों को प्रताड़ित करने पर मजदूरों द्वारा एक वीडियो क्लिप बनाया गया,जिसमें अपने वतन लौटने की मजदूरों ने गुहार लगाई है।

झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के मीडिया प्रभारी-राहुल दुबे ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त गरीब मजदूरों के साथ कुल 15 सौ से दो हजार तक भारतीय मजदूरों की संख्या जानकारी के अनुसार खबर मिल रही है। 15 सौ से 2 हजार मजदूरों में झारखड व बिहार से लगभग 150 मजदूरों की संख्या बताया जा रहा है। इन काफी संख्या में मजदूरों  को भारत वापस लौटाने के जिक्र के साथ सरकार से अपिल किया है। कहा कि उक्त मजदूर नाइजीरिया में फंस चुके हैं, उन्हें भारत वापस लौटने की इच्छा है। भारतीय मजदूरों में कांडी प्रखंड से भी दो मजदूर शामिल हैं।

मीडिया प्रभारी-राहुल दुबे व उनके मित्रों ने ट्विटर पर भी मोदी जी, सुष्मा स्वराज सहित नाइजीरिया के दूतावास के साथ अन्य लोगों से भी उन्हें सही सलामत वापस लाने की मुख्य बिंदुओं को दुहराते हुए ट्वीट किया है। श्री दुबे ने कहा कि विनय व सतीश के बृद्ध माता पिता को रो-रो कर बुरा हाल है।मां ने कहा कि बेटा बृद्ध के लाठी का सहारा बनने प्रदेश गया था।बेटा को वापस बुला दिया जाए, यही के 2 पैसों से जिंदगी गुजार लिया करूंगी।

हलाकि मजदूरों को बंधक बनाने की पुष्टि प्रशासनिक तौर पर नही कि गई है। राहुल दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम-जयनगरा  से दो मजदूर-विनय मेहता व सतीश मेहता, नाईजीरिया के लोगोस  शहर में किसी कम्पनी में काम करने के लिये गये है। लेकिन उनके परिजनों द्वारा कोई आपप्ति दर्ज नहीं कराया गया है। दोनों मजदूरों के परिजनों ने  बताया कि दोनों लड़के सुरक्षित हैं व कम्पनी में कार्य कर रहे हैं।

विनय मेहता के पिता -सूर्य देव मेहता, माँ -शांति देवी व बड़ा भाई -चन्दन मेहता ने बताया कि विनय ड्युटी ज्वाईन कर लिया है व सकुशल रह रहा है । कम्पनी में सही तरह से भोजन- पानी व  अन्य प्रकार की कोई  समस्या नही हैं ।घर के परिजन हर समय दूरभाष से बात करते रहते हैं ।

सतीश मेहता का भाई- कुन्दन मेहता ने बताया कि आज सुबह ही भाई से बात हुई है। वह सुरक्षित है व वहाँ ठीक से कार्य कर रहा है, कहीं भी कोई कष्ट नहीं है ।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS