झारखंड
सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत, दर्जनों घायल
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2018 12:59:17 PMचतरा। सदर थाना क्षेत्र के गंधरिया गांव के समीप कल देर रात बारातियों से भरा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत हो गयी है जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायलों में सात बारातियों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। पांच घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।
इस बीच, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चतरा में हुई सड़क दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने प्रशासन को घायलों के त्वरित और बेहतर इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डीसी जितेंद्र कुमार सिंह, एसपी अखिलेश बी वारियर, एसडीओ राजीव कुमार व सदर थाना प्रभारी राम अवध सिंह सहित अन्य अधिकारी सदर अस्पताल पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, ईटखोरी थाना क्षेत्र के सीरिया गांव से सदर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा गांव जा रही थी बारात। शराब के नशे में धुत था वाहन चालक। जैसे ही गंधरिया मोड़ के समीप पहुंची, वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और दुर्घटना हो गई।