ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
ट्रैफिक व्यवस्था, यातायात सुधार सभी के लिए जरूरी
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2018 9:24:20 AM
ट्रैफिक व्यवस्था, यातायात सुधार सभी के लिए जरूरी

जमशेदपुर। शहर के व्यस्ततम मार्गो पर आए दिन लग रहे जाम से अब आम लोग भी परेशान हो चुके है। शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात सुधार के लिए प्रशासन करे प्रयास। साथ ही शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अब हम शहरवासियों को ही प्रयास करना होगा। आम आदमी को भी यातायात के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सुधार के प्रयास करना चाहिए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आम नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझना होगी। नियमों का पालन करना चाहिए।

 

पुलिस व्यवस्था हो

संकरे मार्गो पर भारी वाहनों के प्रवेश पर मनाही होना चाहिए। यातायात पुलिस की भी व्यवस्था होना चाहिए।जाम में हर वर्ग के लोग परेशान होते हैं, इसलिए जनहित में व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब मरीज को लेकर अस्पताल जा रही एम्बुलेंस जाम में फंसती है। तब उसे भीड़ से बाहर निकालने में ही दिक्कत आती है। वहीं जाम में फंसे होने के कारण जरूरी काम से बाहर जाने वाले कई लोगों की ट्रेन छूट जाती है।*

 

ट्रैफिक व्यवस्था प्रशासन की जिम्मेदारी,निर्घारित मार्ग होना चाहिए। बाजारों में ओवर लोडिंग वाहनों पर प्रतिबंध होना चाहिए तथा उनके लिए निर्घारित मार्ग होना चाहिए। स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया जाए ट्रैफिक नियमों का पाठ,अधिकतर बच्चे बाइक से स्कूल जाने लगे हैं, पर उन्हें यायातात के नियम और सुरक्षि ड्राइविंग के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे में उनके साथ रोड एक्सीडेंट का खतरा हमेशा बना रहता है।

 

यातातया विभाग का मानना है कि स्टूडेंट्स को इस तरह से ट्राफिक रूल्स के प्रति अवेयर करने से भविष्य में से ड्राइवर्स की संख्या में बढ़ जाएगी। यातायात के नियमों का पूर्ण ज्ञान होने पर वे यातायात नियम नहीं तोड़ेंगे साथ ही सुरक्षित ड्राइव होगा।इससे यातायात अव्यवस्था और रोड़ एक्सीडेंट्स की न के बराबर होंगे।

 

 बच्चों की परीक्षाओं के दौर खत्म होने के बाद शिविर लगाकर उन्हें यातायात कानून के बारे में बताया जाना चाहिए। यातायात के नियमों का पूर्ण ज्ञान होने पर वे यातायात नियम नहीं तोड़ेंगे साथ ही सुरक्षित ड्राइव होगा।इससे यातायात अव्यवस्था और रोड़ एक्सीडेंट्स की न के बराबर होंगे।यातातया विभाग का मानना है कि स्टूडेंट्स को इस तरह से ट्राफिक रूल्स के प्रति अवेयर करने से भविष्य में सेफ्टी ड्राइवर्स की संख्या में बढ़ जाएगी।

 

लोगों की राय

यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई, सड़क पर वाहन लेकर निकलते समय यातायात नियमों का खुद पालन करना चाहिए। अगर कोई वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करता, उसे समझाएं और इसके फायदे व नुकसान बताकर जागरूक करें। इसके लिए पुलिस प्रशासन को भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS