झारखंड
बगोदर से धनबाद आ रहा ऑटो पुल से गिरा, तीन की मौत, 7 घायल
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2018 3:18:55 PM धनबाद। सवारी से भरा एक ऑटो पुल से नीचे गिर गया, जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 7 लोग घायल हो गये। सभी लोग बगोदर में किसी शादी समारोह में काम करके धनबाद लौट रहे थे।
इसी दौरान राजगंज थाना क्षेत्र के बांका पुल के पास गहरे गड्ढे में जा गिरा। घायलों के साथ-साथ मृतकों के शवों को भी पीएमसीएच भेज दिया गया। यहां घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि ये लोग शादी-विवाद समारोह में कैटरिंग (खाना बनाने) का काम करते थे।