झारखंड
कुरमी समाज के झारखंड बंद का मिलाजुला असर
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2018 1:32:47 PMरांची। कल सोमवार को कुरमी समर्थकों द्वारा बुलाया गया झारखंड बंद का मिलाजूला असर रहा। इस दौरान कुरमी जाति के लोग सड़क पर उतरकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान कुछ बंद समर्थकों को गिरफ्तार भी किया गया। इनमें रांची, जमशेदपुर, और धनबाद में समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बाद में सभी को बेल बांड पर छोड़ दिया गया।
अपनी मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन पर अड़े कुरमी समाज के लोगों ने कुछ घंटों के लिए ट्रेन रुट को बाधित किया है। बंद समर्थकों ने रांची-मुरी जाने वाले ट्रेन रूट को गंगा घाट स्टेशन के पास कुछ देर के लिए बाधित कर दिया। रेल परिचालन बंद कराने के मकसद से पटरियों पर उतरे और प्रदर्शन किया। वहीं, गिरिडीह के बगोदर में हाइवे को जाम कर दिया गया. नावाडीह में कुड़मी संघर्ष मोर्चा की बंदी का व्यापक असर देखा गया। देवी कॉलेज के पास बंद समर्थकों ने डुमरी-बेरमो मुख्य पथ को जाम कर दिया. इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गयीं।