ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
बदलेगा मौसम: रांची समेत कई जिलों में 27 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2018 4:02:56 PM
बदलेगा मौसम: रांची समेत कई जिलों में 27 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

 रांची। गर्मी से जूझ रहे झारखंड के कई जिलों को इस सप्ताह राहत मिल सकती है। जिस दिन मौसम बदलेगा, कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ेंगे और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

 
मौसम विभाग ने कहा है कि 27 अप्रैल को बादल गरजेंगे और हल्की बारिश होगी। बदले मौसम का असर मध्‍य, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड के जिलों में देखने को मिलेगा। इस इलाके में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिला स्थित हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS