झारखंड
डाँ. के. एस सिद्धू को राजकीय सम्मान देने की मांग को लेकर मानवसेवा ट्रस्ट ने एडीएम को सौंपा मेमोरंडम
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2018 12:18:56 PMजमशेदपुर। डाँ. के. एस सिद्धू को राजकीय सम्मान देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एडीएम लाँ एंड आँर्डर सुबोध कुमार को साई मानवसेवा ट्रस्ट ने मेमोरंडम सौंपा है। पत्र के माध्यम से अध्यक्ष कन्हैया उपाध्याय और उपाध्यक्ष फजल खान ने संयुक्त हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री को डाँक्टर साहब की मानवसेवा के प्रति किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण भी दर्शाया है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक प्रीतम सिहं भाटिया, सचिव अनिता सिहं, संजना शर्मा, अरूणा भाटिया, विनोद राय, शिरीन रफीक, सुब्रतो घोष, सुमन शर्मा, विमल अग्रवाल,मो.अखलाक सहित कई सदस्य उपस्थित थे।