ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
नगर निकाय चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यालय में मना जश्न
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2018 6:12:56 PM
नगर निकाय चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यालय में मना जश्न

आदित्यपुर के मेयर एवं डिप्टी मेयर का हुआ अभिनंदन

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर कार्यालय में शनिवार को भी जश्न का माहौल रहा। शुक्रवार को सूबे में सामने आए नगर निकाय चुनाव परिणाम में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ता विशेष उत्साहित रहें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में भव्य आतिशबाजी के उपरांत लड्डू वितरण किया गया। मौके पर आदित्यपुर नगर निकाय चुनाव के विजयी भाजपा प्रत्याशियों विनोद श्रीवास्तव एवं अमित सिंह का भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि सूबे में भाजपा का शानदार प्रदर्शन पार्टी की विचारधारा एवं मोदी-रघुवर सरकार के नीतियों की जीत है जिसे जनता ने मुहर लगा दी है। इस दौरान आतिशबाजी और ढोल के थाप पर भाजपा कार्यकर्ता जमकर थिरकते नज़र आये। मौके पर विशेष रूप से राज्य खादी बोर्ड के नवमनोनित सलाहकार योगेश मल्होत्रा,खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह,राजकुमार श्रीवास्तव,नंदजी प्रसाद,प्रदेश पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष हलधर नारायण साह, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,बारी मुर्मू,महामंत्री अनिल मोदी,चन्द्रशेखर गुप्ता,जिला मंत्री राकेश सिंह,पुष्पा तिर्की,
 
जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद, दीपक पारीख, भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा,किसान मोर्चा अध्यक्ष मुची राम बाउरी,महिला मोर्चा से राजपति देवी,सोनिया साहू,सीमा दास,ज्योति अधीकारी, ममता सिंह,लक्की कौर,रेणु शर्मा,मीरा शर्मा,संजय सिंह,पंकज सिन्हा, रमेश नाग,राजेश कुमार साव,शांति देवी,लक्ष्मी मिर्धा,इंदरजीत सिंह,मोंटी अग्रवाल समेत अन्य मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS