ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
घर में लगी आग,लाखों की संपत्ति जलकर हुआ राख
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2018 9:45:48 AM
घर में लगी आग,लाखों की संपत्ति जलकर हुआ राख

कांडी। कांडी प्रखंड के ग्राम-शिवपुर  निवासी -घूरा राम का खपरैल मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरा जल कर राख हो  गया। उक्त घटना शुक्रवार लगभग 10 बजे सुबह की बताई जा रही है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने चापाकल से पानी लाकर किसी तरह आग पर काबू पाने में सफल रहे। आगजनी में 20 हजार नगद सहित लगभग एक लाख की संपति जलकर राख हो गया है। 

 

घूरा ने बताया की अचानक घर से धुआं निकलते देख शोर मचाया। गांव वाले दौडे़ तो आग बुझाया जा सका। नहीं तो अगल -बगल के दूसरे घर भी आग के चपेट में आ जाते। आग की चपेट में आने से एक कमरा बच गया था। लेकिन आग बुझाने के क्रम मे उसका भी  सारा खपड़ा टूट गया।पूर्ण रूप से घूरा राम का घर बर्बाद हो गया। उन्होंने बताया की अपने बेटा की शादी में एक रिशतेदार से 20 हजार रुपया उधार लिये थे। उन्ही को पैसा वापस देने के लिये पैसा जमा किये थे। घर जलने के कारण अब घूरा राम का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। ईश्वर भी निर्धन परिवार को हीं बर्बाद करता है। ईश्वर की भी अजीब लीला है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS