ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
निकाय चुनाव: ये विकास और जनता के विश्वास की जीत है: सीएम रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2018 4:56:25 PM
निकाय चुनाव:  ये विकास और जनता के विश्वास की जीत है: सीएम रघुवर दास

रांची। निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत से गदगद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ये विकास और जनता के विश्वास की जीत है। झारखंड की जनता ने एक बार फिर परिवारवाद और भ्रष्टाचार को नकार दिया है। आजादी के बाद से ही गरीबों, आदिवासियों और समाज के उपेक्षित वर्गों को लूट रही शक्तियों को परास्त कर जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है। 

 
मुख्यमंत्री ने कहा, नगर निगम, नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा को मिली ये ऐतिहासिक विजय दरअसल झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की जीत है। ये विकास और जनता के विश्वास की जीत है। ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और अमित शाह के मार्गदर्शन की जीत है। आज फिर ये साबित हुआ है कि जनता आत्मसम्मान, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और विकास चाहती है।
 
झारखंड की जनता यह जानती है कि विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का एक ही एजेंडा है-झारखंड का सर्वांगीण विकास। पुन: झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता को विकास चुनने के लिए धन्यवाद। सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई। उन्होंने इस जीत के नायक कार्यकर्ता साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS