ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड निकाय चुनावः 34 में से 22 पर भाजपा-आजसू ने लहराया परचम
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2018 2:46:57 PM
झारखंड निकाय चुनावः 34 में से 22 पर भाजपा-आजसू ने लहराया परचम

रांची। रांची नगर निगम फतह करने की ओर भाजपा अग्रसर हो गयी है। अब तक 34 निकायों के परिणाम सामने आए हैं। भाजपा और आजसू को 22 सीटों पर जीत मिली है। वहीं दो सीटों पर भाजपा को बढ़त है। अकेले भाजपा ने 20 निकायों पर कब्‍जा जमाया है। कांग्रेस ने पांच, झामुमो ने तीन सीटें जीती हैं। निर्दलीय प्रत्‍याशी ने दो सीटें जीतीं हैं। झाविमो और राजद के खाते में एक-एक सीट है। रांची नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के प्रत्याशियों आशा लकड़ा और संजीव विजयवर्गीय ने बढ़त बना ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के संसदीय क्षेत्र सिंहभूम में भाजपा को करारा झटका लगा है। यहां झामुमो को जीत मिली है।

 

 

नगर निगम की बात करें तो पांचों निगमों में भाजपा ने अपना दबदबा दिखाया है। गिरिडीह, आदित्‍यपुर और हजारीबाग में मेयर और डिप्‍टी मेयर दोनों पदों पर भाजपा जीत चुकी है। वहीं, रांची और हजारीबाग नगर निगम में भाजपा मेयर पद पर आगे है। वहीं, रामगढ़ में भाजपा के दिग्गज नेताओं और केंद्रीय मंत्री का प्रचार भी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने में नाकाम रहा। यहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर आजसू ने कब्जा किया। संताल परगना में भी भाजपा को करारा झटका लगा है। दुमका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

 

गिरिडीह नगर निगम : भाजपा के मेयर पद के प्रत्‍याशी सुनील पासवान जीते। डिप्‍टी मेयर पर भाजपा के प्रकाश राम का कब्‍जा।

आदित्‍यपुर नगर निगम : मेयर पद पर भाजपा के बिनोद श्रीवास्‍तव जीते। भाजपा के अमित सिंह डिप्‍टी मेयर पद पर जीते।

हजारीबाग नगर निगम : मेयर पद पर भाजपा प्रत्‍याशी रोशनी तिर्की 7500 मतों से जीतीं। डिप्टी मेयर पद पर भाजपा के राजकुमार लाल 6500 मतों से जीते।

लातेहार नगर पंचायत : अध्‍यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी सीतामणि तिर्की जीतीं

चिरकुंडा नगर परिषद : अध्‍यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी डब्‍ल्‍यू बाउरी ने कांग्रेस प्रत्‍याशी मुरली पुरी को 1500 से ज्‍यादा मतों से हराया। उपाध्‍यक्ष पद भी भाजपा की झोली में।

पाकुड़ नगर परिषद : अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों पद भाजपा की झोली में। अध्यक्ष पद पर संपा साह को लगभग 2900 वोटों से जीत मिली। उपाध्यक्ष पद पर सुनील सिन्हा लगभग 2500 वोटों से जीत गए।

चतरा नगर परिषद : भाजपा की गुंजा देवी 900 से अधिक वोट से झाविमो उम्‍मीदवार से जीतीं

खूंटी नगर पंचायत : अध्‍यक्ष पद पर भाजपा के अर्जुन पाहन जीते। उपाध्‍यक्ष पद भी भाजपा की झोली में।

चाकुलिया नगर पंचायत : भाजपा की संध्‍या रानी सरदाद जीतीं, उपाध्‍यक्ष पद पर भी बढ़त

जामताड़ा नगर पंचायत : अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा को जीत मिली है। अध्यक्ष रीना कुमारी बनेंगी तो उपाध्यक्ष पद पर चंडीशरण दे जीते हैं।

मिहिजाम नगर परिषद : अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी कमल गुप्ता और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी शांति देवी को जीत मिली है।

नगर उंटारी नगर पंचायत : भाजपा की विजया लक्ष्‍मी देवी 2458 मतों से जीतीं। बसपा की किरण दूसरे नंबर पर रहीं।

गढ़वा नगर परिषद : भाजपा प्रत्‍याशी पिंकी केशरी 193 वोट से जीतीं। झामुमो के प्रत्‍याशी दूसरे नंबर पर रहे।

बुंडू नगर पंचायत : अध्‍यक्ष पद पर भाजपा के राजेश उरांव आगे। उपाध्‍यक्ष पद आजसू के सुनील जायसवाल आगे। 

बासुकीनाथ नगर पंचायत : अध्यक्ष पद पर भाजपा की पूनम देवी को जीत मिली है, जबकि उपाध्यक्ष पद कांग्रेस प्रत्याशी अमित कुमार की झोली में गया।

साहिबगंज नगर परिषद : भाजपा प्रत्याशी श्रीनिवास यादव को अध्यक्ष पद पद पर जीत मिली है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर झाविमो प्रत्याशी रामानंद साह जीते।

बरहरवा नगर पंचायत : भाजपा प्रत्याशी श्यामलदास अध्यक्ष पद से और भाजपा प्रत्याशी लोकेश कुशवाहा उपाध्यक्ष पद पर विजय हुए।

सरायकेला नगर परिषद : अध्‍यक्ष पद पर भाजपा की मीनाक्षी पटनायक जीतीं। उपाध्‍यक्ष पद पर झामुमो प्रत्‍याशी को मिले जीत।

डोमचांच नगर पंचायत : आजसू के राजकुमार मेहता जीते, उपाध्‍यक्ष पद पर राजद के पप्‍पू मेहता जीते।

रामगढ़ नगर परिषद : आजसू के योगेश बेदिया अध्‍यक्ष पद का चुनाव जीते। कांग्रेस के दिनेश मुंडा को 5037 वोटों से हराया। 

लोहरदगा नगर परिषद : अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस की अनुपमा भगत ने भाजपा की मनोरमा एक्‍का को हराया। 

फुसरो नगर परिषद : कांग्रेस ने अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष दोनों पदों पर जीत हासिल की।

सिमडेगा नगर परिषद : अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्‍याशी पुष्‍पा कुल्‍लू से जीतीं। उपाध्‍यक्ष पद पर भाजपा उम्‍मीदवार ओमप्रकाश साहू जीते।

गुमला नगर परिषद : अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस के दीप नारायण उरांव और उपाध्‍यक्ष पद झामुमो के कलीम जीते।

कपाली नगर परिषद : अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्‍याशी की जीत। उपाध्‍यक्ष पद पर चुनाव रद हो गया है।

चाईबासा नगर परिषद : अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष पद पर झामुमो का कब्‍जा।

मधुपुर नगर परिषद : अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर झामुमो ने कब्जा जमाया है। अध्यक्ष पद पर झामुमो प्रत्याशी सेवानिवृत्त शिक्षिका लतिका मुर्मू ने 1347 वोट से जीत दर्ज कराई। दूसरे स्थान पर बीजेपी, जेएमएम को 10,159, बीजेपी को 8812 उपाध्यक्ष पद पर झामुमो प्रत्याशी जियाउल हक उर्फ टार्जन को जीत मिली है।

राजमहल नगर पंचायत : झामुमो प्रत्याशी केताउद्दीन शेख अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी पार्थ दत्ता जीते।

छतरपुर नगर पंचायत : अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष झारखंड विकास मोर्चा के नाम। 

हुसैनाबाद नगर पंचायत : अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष दोनों पदों पर राजद ने जमाया कब्‍जा।

गोड्डा नगर परिषद : निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू मंडल ने अध्‍यक्ष पद पर भाजपा के अजीत सिंह को हराया। उपाध्‍यक्ष पद पर झाविमो की वेणु जीतीं।

दुमका नगर परिषद : अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता झा और उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय विनोद लाल 1697 मतों से विजयी रहे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS