ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड निगम चुनाव परिणाम : शुरुआती नतीजों में भाजपा ने बनाई बढ़त
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2018 11:25:03 AM
झारखंड निगम चुनाव परिणाम : शुरुआती नतीजों में भाजपा ने बनाई बढ़त

रांची। झारखंड नगर निकाय चुनाव के लिए हुए मतदान के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ था।  शुरुआती नतीजों में भाजपा को बढ़त है। अब तक 13 निकायों के चुनाव परिणाम मिले हैं। इनमें भाजपा और उसके सहयोगी आजसू ने मेयर और अध्‍यक्ष की दस सीटें अपने नाम कर ली हैं। पहले राउंड की गिनती के बाद धनबाद के चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी डब्यू बाउरी विजयी घोषित किए गए हैं, जबकि बोकारो में फुसरो नगर परिषद वार्ड नंबर 22 पर भाजपा के ही प्रत्याशी भरत वर्मा ने जीत दर्ज की है। वहीं बात लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पद की जाए तो वहां पर कांग्रेस अपनी धाक जमाने में कामयाब हुई है और अनुपमा भगत ने जीत दर्ज की। 

 

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा, झामुमो व आजसू के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। दूसरे राउंड का परिणाम सामने आने के बाद आदित्यपुर मेयर पद भाजपा के बिनोद श्रीवास्तव को 3686, झामुमो के रंजीत प्रधान को 3328, आजसू के सचिन महतो 3101 तथा राजद के पुरेंद्र नारायण सिंह को 1610 मत प्राप्त हुए। 

 

10.30 बजे : कोडरमा से डोमचांच नगर पंचायत से आजसू प्रत्याशी राजकुमार मेहता ने तकरीबन 600 वोटों से जीत दर्ज की।

 

10.22 बजे : जामताड़ा नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी उम्मीदवार चंडी चरण ने जीत दर्ज की।

 

10.20 बजे : लोहरदगा की नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा भगत मे जीत दर्ज की।

 

10.15 बजे : जामताड़ा से मिहिनाम नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी शांति देवी विजयी हुईं।

 

10.00 बजे : जामताड़ा की मिहिजाम नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर बीजेपी के कमल गुप्ता ने जीत दर्ज की।

 

10.00 बजे : पाकुड़ से उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी के सुनील सिन्हा ने जीत दर्ज की।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS