झारखंड
रामगढ़ में ट्रक-कमांडर जीप की सीधी टक्कर में 3 की मौत, चार घायल
By Deshwani | Publish Date: 18/4/2018 4:00:01 PM रांची। झारखंड की राजधानी रांची से 40 किलोमीटर दूर स्थित पतरातू की खूबसूरत वादियों में बुधवार को बीषण सड़क दुर्घटना हो गयी। इसमें में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। विपरीत दिशा से आ रही कमांडर जीप की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में जीप के परखच्चे उड़ गये।