ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
निकाय चुनावः एक बजे तक 41 फीसद मतदान, रांची, हजारीबाग व गुमला में झड़प
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2018 4:09:36 PM
निकाय चुनावः एक बजे तक 41 फीसद मतदान, रांची, हजारीबाग व गुमला में झड़प

रांची। झारखंड के 34 शहरी निकायों के लिए मतदान जारी है। मतदाता आज सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों में कतार लगाकर वोट डाल डाल रहे हैं। स्थानीय निकायों के 792 पदों के लिए वोटिंग हो रही है। दोपहर एक बजे तक पूरे राज्य में करीब 41 फीसद वोट पड़ चुके हैं। जगरनाथपुर, हजारीबाग और गुमला में मतदान केंद्र पर दो गुटों में झड़प हो गयी। एसएस उच्च विद्यालय के बूथ संख्या 15 के भाग -2 पर दो गुटों के बीच बहस हुई, जिसने बाद में झड़प का रूप ले लिया। हालांकि, प्रशासन के हस्तक्षेप से झड़प हिंसक रूप नहीं ले पाया। फिलहाल शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है।

 

 

जिस रफ्तार से वोटिंग हो रही है, उससे लगता है कि पिछले निकाय चुनाव का रिकार्ड टूट जाएगा। चाकुलिया में तो 11 बजे तक ही 48 फीसद वोट पड़ चुके थे। पाकुड़ में एक बजे तक 45 फीसद, लातेहार में 47:62 फीसद, गढ़वा में 50 फीसद, चतरा में 44:82 फीसद, सिमडेगा में 44:62 फीसद मतदान हुआ है। वहीं, रांची में वोटिंग की रफ्तार काफी सुस्‍त है। यहां 11 बजे तक महज 19 फीसद वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

 

हंगामे के बीच कपाली नगर परिषद में उपाध्‍यक्ष पद का चुनाव रद कर दिया गया है। यहां झामुमो के उपाध्‍यक्ष के प्रत्‍याशी का चुनाव चिह़़न बदल गया था। झामुमो के तीव्र विरोध पर चुनाव आयोग ने लिया निर्णय। धनबाद के चिरकुंडा नगर परिषद में एक महिला प्रत्‍याशी को वोटर को पैसे का लालच देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यहीं पर वार्ड एक से चार अन्‍य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इन लोगों पर भी वोटरों को प्रलोभन देने का आरोप है। रांची समेत राज्‍य के कई केंद्रों से मतदान खराब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। 

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS