ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
डॉ. अरविंद कुमार बने इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय ईटानगर के कुलपति
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2018 3:04:18 PM
डॉ. अरविंद कुमार बने इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय ईटानगर के कुलपति

दूमका। दुमका के डॉ.अरविंद कुमार इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय ईटानगर(अरुणाचल प्रदेश) के कुलपति बनाये गये है। वे विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग एवं मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के पूर्व कुलपति रह चुके हैं। केन्द्रीय विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय ईटानगर में उनका कार्यकाल 5 वर्षों का होगा।

 

 डॉ अरविंद कुमार वर्तमान में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के जंतु विभाग से पिछले माह ही सेवानिवृत हुए है। इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार ग्रहण करने डॉ कुमार सोमवार को ईटानगर रवाना हो रहे हैं। केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए जाने पर दुमका में हर्ष है। डॉ अरविंद कुमार जाने-माने जंतु वैज्ञानिक के साथ अंर्तराष्ट्रीय स्तर के पर्यावरणविद् भी हैं।

 

 उनकी लगभग 85 पुस्तकें अब तक प्रकाशित हो चुकी है। शोध आलेख राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हंै। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और प्रोफेसरों ने उन्हें इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति बनने पर शुभकामनाएं दी है।

 

 

 

 

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS