ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
निकाय चुनाव: मतदान शुरू, शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2018 10:43:50 AM
निकाय चुनाव: मतदान शुरू, शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे

रांची। राज्य में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कुछ बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान देर से शुरू हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे। पहली बार दलीय आधार पर हो रहे चुनाव में 5 नगर निगमों में मेयर-डिप्टी मेयर, 16 नगर परिषद और 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष-उपाघ्यक्ष चुनने के लिए 2212137 मतदाता वोट डालेंगे। वहीं, सरायकेला के कपाली में उपाध्यक्ष पद के सिंबल में गड़बड़ी से मतदान बाधित हो गया है। निर्वाचन आयोग को सूचना दी गई है। यहां पुनर्मतदान की संभावना बन रही है।

 

चार निकायों में उपचुनाव भी हो रहे हैं। कुल  22,12,137 मतदाता 4602 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। महापौर/अध्यक्ष के कुल 34 पदों के लिए कुल 278 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 122 उम्मीदवार महिलाएं हैं। इसी तरह उप महापौर/उपाध्यक्ष के कुल 34 पदों के लिए 320 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 23 महिलाएं हैं। 

 

इन 34 निकायों में वार्ड पार्षदों/सदस्यों  के कुल 724 पदों (25 के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद) के लिए 3961 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 1921 महिलाएं हैं. झुमरी तिलैया नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 20 प्रत्याशी चुनाव (दो महिला) लड़ रहे हैं।  विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड चार, देवघर नगर निगम के वार्ड 25 और धनबाद नगर निगम के वार्ड 31 व 40 के लिए हो रहे उपचुनाव में कुल 23 प्रत्याशी मैदान (13 महिला) में हैं।  

 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS