झारखंड
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक घायल
By Deshwani | Publish Date: 15/4/2018 3:54:10 PMचतरा। इटखोरी कॉलेज मोड़ के पास बाईक दुर्घटना में दो बाइकसवार की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, घटना देर रात की है। मृतक चौपारण के ठूठी निवासी सत्यानंद सिंह के पुत्र मुकेश सिंह व अम्बिका सिंह के पुत्र सूर्यदेव उर्फ छोटू है, घायल युवक का नाम सन्निदेव सिंह है।
पुलिस दोनों शव को थाना ले आयी है ओर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है, तीनों एक बाइक पर सवार थे।