ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
निकाय चुनाव: आज थम जाएगा प्रचार का शोर, आखिरी दिन सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत
By Deshwani | Publish Date: 14/4/2018 3:35:51 PM
निकाय चुनाव: आज थम जाएगा प्रचार का शोर, आखिरी दिन सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत

रांची। नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है और प्रचार-प्रसार का शोर पांच बजे के बाद थम जाएगा। यही कारण है कि सभी पार्टियों ने आखिरी दौर के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसके बाद सभी को 16 अप्रैल का इंतजार होगा जिस दिन मतदान होना है। जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव 2018 की तैयारी पूरी कर ली है। प्रत्याशी इसके बाद डोर टू डोर अभियान चला सकेंगे।

 

इस अवधि में सामूहिक सभाएं, बैठकों आदि के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा। झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों को चुनाव आचार संहिता के तहत यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। 34 शहरी स्थानीय निकायों के लिए प्रस्तावित चुनाव में कुल 3982 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 1623 महिलाएं हैं। चुनाव मेयर/अध्यक्ष और डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष के 34-34 तथा वार्ड पार्षदों के लिए 749 पदों के लिए हो रहे हैं।

 

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS