ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर राज्यपाल ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक
By Deshwani | Publish Date: 14/4/2018 10:23:32 AM
राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर राज्यपाल ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक

रांची। झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों को देखते हुए राज्य के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पुलिस महानिदेशक सहित तमाम बड़े अधिकारियों के साथ हाइलेवल मीटिंग की। इस मीटिंग में राज्यपाल ने महिला हिंसा और जमीन विवाद में हत्या को लेकर चिंता जताई और पुलिस को इस पर लगाम लगाने के निर्देश दिए।

 

 

बैठक में राज्यपाल ने जमशेदपुर रेपकांड की भी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों से ली। साथ ही भारत बंद के दौरान आदिवासी छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के बार में रांची एसएसपी से भी जानकारी। इस दौरान उन्होंने राज्य में जारी पशु तस्करी पर रोक लगाने को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

 

जमशेदपुर में एक नाबालिग लड़की को दुष्कर्म का शिकार बनाकर जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश हुई। इसमें कई पुलिसवाले भी आरोपों के घेरे में हैं। जबकि बीते दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान रांची स्थित आदिवासी छात्रावास में पुलिस और छात्र-छात्राओं में झड़प हो गई थी। मामले को शांत करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था। इसके अलावा राज्य में हाल के दिनों में अपराध के ग्राफ में इजाफा हुआ है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS