ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
रांची में उपवास पर बैठे नकवी
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2018 1:05:45 PM
रांची में उपवास पर बैठे नकवी

रांची। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों द्वारा संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में कार्य बाधित किये जाने के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी के नेता देश भर में एक दिन का उपवास पर हैं। उपवास कार्यक्रम का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी की प्रतिमा के सामने हुआ। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की अगुवाई में उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सांसद रामटहल चौधरी, सासंद महेश पोद्दार समेत पार्टी के कई विधायक व नेता भी शामिल हैं।

 

उपवास पर बैठने से पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस देश में विकास की राह में बड़ी बाधक बन रही है। संसद की कार्यवाही को बाधित कर कांग्रेस ने गुनाह किया है।

 

नकवी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। लेकिन, विपक्ष वाले जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर अस्थिर करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के मुट्ठी भर लोगों ने संसद को नहीं चलने दिया। वे देश के विकास में बाधा डाल रहे हैं।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS