ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
घर की छत पर मिले युवक-युवती की शव
By Deshwani | Publish Date: 11/4/2018 4:40:57 PM
घर की छत पर मिले युवक-युवती की शव

रांची। झारखंड के गोड्डा के मंगरा गांव में आज सुबह एक घर की छत पर युवक और युवती लाश मिले हैं। छत पर युवक-युवती की शव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

 

यह घटना बोआरीजोर थाना क्षेत्र के मंगरा गाव में आज सुबह एक घर की छत पर दो शव मिले हैं। घटनास्थल पर एक कट्टा भी पड़ा था। मृतकों में शबनम मरांडी और अरुण सोरेन शामिल हैं। सिर में गोल लगने से दोनों की मौत हुई है। अरुण ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। शबनम भी पढ़ाई कर रही थी। वह नाबालिग बताई जा रही है। जिस घर की छत पर दोनों शव मिले हैं, वह घर शबनम का ही है। वहीं, अरुण सोरेन बोआरीजोर संताली टोला में रहता था। मृतका के पिता परमेश्वर मराडी ने बताया कि वे मूलत: दीयाजोरी के रहने वाले हैं, लेकिन वर्षों पहले मंगरा गाव में बस गए हैं। शबनम तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी।

 

वहीं, अरुण सोरेन के पिता मास्टर सोरेन खेतीबाड़ी करते हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसपी राजीव रंजन सिंह भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि श्वान दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS