झारखंड
राजपाल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
By Deshwani | Publish Date: 10/4/2018 3:02:46 PMरांची। बॉलीवुड में काफी चर्चित रहे हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने अपने साथी कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। राजपाल यादव ने कल दिउड़ी मंदिर पहुंच कर मां सोलहभुजी की पूजा-अर्चना की थी। वह दोपहर एक बजे मंदिर परिसर पहुंचे। प्रसाद लेकर सीधे मंदिर में प्रवेश कर गए। मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पंडा ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में कलाकारों का हार्दिक स्वागत है और उनके प्रति सम्मान है।
उन्होंने मुलाकात के दौरान उपस्थित प्रशंसकों को निराश नहीं करते हुए ऑटोग्राफ दिया। उनसे हाथ भी मिलाया। मंदिर परिसर में 15 मिनट रुकने के बाद वहां से चले गए। इस दौरान तमाड़ व रांची पुलिस के जवान तैनात थे। राजपाल यादव हास्य अभिनेता के रूप में काफी चर्चित रहे हैं। उनकी कई फिल्मों में अभिनय की प्रशंसा हो चुकी है।