झारखंड
झारखंड में बंद का असर नहीं
By Deshwani | Publish Date: 10/4/2018 10:31:28 AMरांची। आज भारत बंद के ऐलान को लेकर देश के तमाम राज्यों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं। बंद में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए तमाम राज्यों में राज्य पुलिस, सीआरपी, रैपिडएक्शन फोर्स की तैनाती कर दिया है। झारखंड में भारत बंद का असर नहीं है वहां आवागमन सामान्य है। वहीं बिहार के कई जिलों में बंदी का असर देखा जा रहा है। भारत बंद को लेकर बंद समर्थकों ने बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर बक्सर जा रही पैसेंजर ट्रेन को रोका, रेल ट्रैक को किया जाम। गृह मंत्रालय की ओर से भारत बंद को लेकर जारी की गयी अडवाइजरी और 2 अप्रैल को हिंसा की तमाम घटनाओं के बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं।
प्रशासन मध्य प्रदेश के संवेदनशील जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है, वहीं राजस्थान में धारा 144 लागू करते हुए कई हिस्सों में अर्धसैनिक बलों की तैनात कर दी गई है। यही नहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को बैन किया गया है।