ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
फर्जीवाड़े के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर होगा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन
By Deshwani | Publish Date: 8/4/2018 3:35:45 PM
फर्जीवाड़े के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर होगा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन

मेदिनीनगर। नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के चेनया गांव निवासी राम रेखा राम के द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर किसानों को मिलने वाले अनुदानित ट्रैक्टर का लाभ लिया। जबकि 5 एकड़ जमीन उसके पूरे परिवारिक बंसवाली की नहीं है। अगर फर्जीवाड़े के आरोपी राम रेखा राम की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन किया जाएगा। इसके लिए केवल और केवल संबंधित विभागीय अधिकारी जिम्मेवार होंगे। 

 
उक्त बातें झारखण्ड नवनिर्माण मोर्चा  के मीडिया प्रभारी राहुल कुमार दुबे ने कहा। राहुल ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी उपलब्ध कराई। बताया कि अनुदानित  ट्रैक्टर का लाभ  किसान को मिलना चाहिए। जिसका हक व अधिकार राम रेखा राम के द्वारा मार दिया गया। जो स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का नावा बाजार प्रखंड प्रतिनिधि भी है। बताया कि हल्का तीन के कर्मचारी सत्येंद्र पांडेय का फर्जी हस्ताक्षर कर भूमि धारण प्रमाण पत्र बनाया गया। वहीं प्रतिनिधि रेखाराम अपने पूर्वजों के नाम पांच गर्भ में होने की बात कह रहे हैं। फिर कर्मचारी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज क्यों की गई। 
 
उन्होंने बताया कि राम रेखा के द्वारा अनुदानित राशि की वापसी कर देना समस्या का समाधान नहीं। उसने एक किसान को मिलने वाले लाभ से वंचित रखा। वहीं अपने पांच भाइयों की जगह चार भाई बताकर अपने एक मृत भाई के विधवा का हिस्सा छिनना चाहता है। क्या यही न्याय हैं।  राहुल ने कहा कि किसी को जान से मार देना फिर उसके घर जाकर पैसा लौटा कर माफी मांग लेने से अपराध कम नही हो जाता है। अगर जल्द से जल्द गिरफ्तारी नही होती है तो मैं खुद अपने सहयोगियों और किसानों के साथ नावा बाजार बलॉक पर अनिश्चितकालीन आमरण अनसन करूँगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS