ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मुख्यमंत्री ने कसा तंज, अवसरवादियों से सावधान रहे जनता
By Deshwani | Publish Date: 5/4/2018 3:33:33 PM
मुख्यमंत्री ने कसा तंज, अवसरवादियों से सावधान रहे जनता

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मेदिनीनगर में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लिए अवसरवादी गठबंधन हो रहे हैं। यदि ऐसा नहीं है, तो कुछ दिन पहले राज्यसभा चुनाव में जिन दलों ने मिलकर भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाया था। निकाय चुनाव में वह गठबंधन टूट गया। दरअसल आज झारखंड में जो भी समस्या है उसके लिए कांग्रेस, झामुमो और झारखंड नामधारी दल के लोग ही जिम्मेवार हैं।

 

उन्होंने कहा कि झारखंड का सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र विकल्प है। जिसका जीता-जागता उदाहरण वर्तमान में देखा जा रहा है। वहीं सत्तालोलुप दलों का एक मात्र लक्ष्य है कि किसी तरह सत्ता हासिल कर लूट का राज कायम करना है। इसलिए विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा और मोदी विरोधी नारे लगाते रहते हैं। ताकि वह जनता को बरगलाकर देश और राज्य को लूटने की कोशिश कर रहे हैं।

 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही पार्टी है जिसने एक गरीब आदिवासी निर्दलीय विधायक को मुख्यमंत्री बनाकर चार हजार करोड़ का घोटाला करने का काम झारखंड में किया था। जब भाजपा के नेतृत्व में विकास की गति झारखंड में जोर पकड़ा है तो सब लुटेरे एकजुट होकर इसे रोकने का भी प्रयास कर रहे है। इसलिए लोगों को सजग होकर सोचने की जरूरत है।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी शक्तियां विकास के रथ को रोकना चाहती है। ऐसे में राष्ट्रवादी शक्तियों को एकजुट होकर काम करना होगा, ताकि राष्ट्र विरोधी शक्तियां परास्त हो। दास ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के 14 वर्षों के बाद भी आमजनों की आशा, आकांक्षा के अनुरूप काम नहीं हुआ। लेकिन गत तीन वर्षों में राज्य में स्थिर सरकार बनने के बाद विकास की गति तेज हुई है।  

 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS