ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
जल्द ही मंडल डैम का निमार्ण कराया जाएगा : रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 5/4/2018 10:11:41 AM
जल्द ही मंडल डैम का निमार्ण कराया जाएगा : रघुवर दास

रांची। आज बेतला में आयोजित एक कार्यक्रम में मंडल डैम निमार्ण मामले पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि डैम निमार्ण में आर रही सभी अड़चनों को दूर कर लिया गया है। अब शीघ्र ही डैम का निर्माण पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस डैम का निर्माण होने से डूब क्षेत्र में आने वाले 15 गांवों के लोगों को पुनर्वासित कर उन्हें विशेष पैकेज दिया जायेगा। इस कार्य में आप सभी का सहयोग जरूरी है इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। सरकार जंगल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
मुख्यमंत्री ने बेतला आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सभी सुदूरवर्ती इलाके में सड़कों का निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जायेगा। हरेक गांव को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने की दिशा में काम किया जायेगा। गांव में हर परिवार खुशहाल हो, बेरोजगार युवकों को रोजगार मिले, इसके लिए गांव में वातावरण तैयार किया जा रहा है। साथ ही लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने व महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी काम किया जा रहा है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कुछ भी योजनाएं वनवासियों के हित में है, उसे हर हाल में चालू किया जायेगा। महिलाओं को जोहार योजना से जोड़ कर उनकी बेरोजगारी दूर करने का काम होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार मिले, इस दिशा में काम करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि बूढ़ा पहाड़ को नक्सल मुक्त कराया जायेगा। बचे हुए नक्सलियों का खात्मा किया जायेगा। भटके युवाओं को मुख्यधारा में लाने का काम किया जायेगा। बूढ़ा पहाड़ तक सड़कों का निर्माण हो व आसपास के गांवों के लोगों तक विकास की किरण पहुंचे, इसके लिए काम किया जायेगा।  
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS