ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
कांडी के धीरज दुबे सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 3/4/2018 4:40:44 PM
कांडी के धीरज दुबे सम्मानित

कांडी। प्रखंड के पतरिया  स्थित नागरिक सेवा केन्द्र ( ए यूनिट ऑफ हाईटेक कंट्रोल्स) के सफल संचालन के लिए धीरज कुमार दूबे को औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में एक समारोह में  सांसद प्रतिनिधि, डी.एस.पी( पूर्वी सिंहभूम ),  सुशील कुमार सिंह (सीईओ), और  अनुराग प्रसाद वर्मा ( एमडी ) के द्वारा  पुरस्कृत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनो का भारत डिजिटल इंडिया के तहत शुरू किए गए इस केन्द्र में आधार,पैन,जाति,आवस सहित कई लीगल सर्विस के  प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं। साथ ही किसी भी बैंक में खाता ओपनिंग से लेकर पैसे की लेन-देन की सुविधा 24 घंटे  उपलब्ध है। झारखंड में ऐसे सैंकड़ों केन्द्र खुले हैं जो सूदूर्वर्ती क्षेत्रों में लोगों तक ये सुविधा पहुंचा रहे हैं।
 
धीरज कुमार दूबे का लगन व मेहनत ने उन्हें झारखंड के टौप पांच में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया। संस्थान के सीईओ सुशील कुमार सिंह ने जमशेदपुर में एक भब्य समारोह में धीरज को प्रशस्ति पत्र,मेडल व बुके देकर सम्मानित किया। हर्ष व्यक्त करते हुए धीरज ने कहा कि लोगों को बेहतर सेवा देने के लिए मैंने हरसंभव प्रयास किया।और यह आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS