ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग
By Deshwani | Publish Date: 3/4/2018 4:23:32 PM
सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग

कांडी। गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल का विकास पर्यटन स्थल के रूप में किये जाने से संबंधित प्रतिवेदन की मांग उपायुक्त गढ़वा से झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव इकबाल आलम अंसारी द्वारा किया गया है।प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष-रामलला दुबे ने मुख्यमंत्री रघुबर दास से सतबहिनी झरना तीर्थ  स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग किया गया था।जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा पत्रांक-7302982 दिनांक 11 अक्टूबर 2017 के अनुसार पर्यटन विभाग से सतबहिनी झरना तीर्थ की पर्यटकीय विकास से संबंधित जानकारी मांगी गई।जिसपर अग्रेतर कार्रवाई करते हुए पर्यटन विभाग द्वारा उपायुक्त गढ़वा को पत्र भेजकर प्रतिवेदन की मांग किया गया है।

 

पत्र में उपायुक्त गढ़वा से किए गए कार्यवाई की जानकारी जानकारी आवेदक 20 सूत्री अध्यक्ष-रामलला दुबे सहित पर्यटन विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS