झारखंड
मृत बच्चे के परिजनों को मिलेंगे 4 लाख रुपये का मुआवजा : मुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 3/4/2018 9:59:16 AMजमशेदपुर। बिरसानगर आस्था ट्विन सिटी में दीवार गिरने से दब कर मारे गये डेढ़ साल के बच्चे के परिजन को मुख्यमंत्री ने 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। इस राशि का चेक 3 अप्रैल को उसके परिजनों को सौंपा जायेगा।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पीड़ित का घर जाने के लिए निकले। रास्ते में पता चला कि पीड़ित का परिवार बिरसानगर थाने में है, तो उन्होंने थाना पहुंच कर शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दिया, अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।