ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
तेज हवा और बारिश ने रोकी जीवन का रफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2018 4:34:41 PM
तेज हवा और बारिश ने रोकी जीवन का रफ्तार

जमशेदपुर। रविवार शाम को जमशेदपुर में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। तेज हवा और गरज के साथ जमशेदपुर में 26 मिमी बारिश दर्ज की गयी। शहर में अधिकतम तापमान 34.6  डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज हवा और बारिश के कारण टाटा सप्लाइ क्षेत्र के अलावा शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। खराब मौसम के कारण शाम को आयोजित मुख्यमंत्री रघुवर  दास का  अभिनंदन समारोह रद्द करना पड़ा। आंधी-पानी  से एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में लगाये गये टेंट, स्टेज, बैनर, एलइडी स्क्रिन आदि टूट गये. कुर्सियां तक उड़कर बिखर गयीं। आयोजकों को भी लाखों रुपये की चपत लगी। 

 

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण रांची से उड़ान नहीं भर पाया। देर शाम सड़क मार्ग से शहर पहुंचे, तो स्थानीय लोगों और  कार्यकर्ताओं ने उनके एग्रिको स्थित आवास पर अभिनंदन किया। जमशेदपुर में शाम करीब चार बजे शहर में पूरी तरह अंधेरा छा गया और हवा 105 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से चलने लगी। भारी आंधी-तूफान के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में सैकड़ों पेड़ और डालियां टूट कर गिर गयीं। बिजली के तार और खंभे उखड़ गये। बस्तियों में कई घरों के छप्पर पड़ गये।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS