ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
सामाजिक संस्था मित्र ने सनातनपुर गांव के बच्चों के बीच बांटे पाठ्य सामग्री
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2018 1:46:54 PM
सामाजिक संस्था मित्र ने सनातनपुर गांव के बच्चों के बीच बांटे पाठ्य सामग्री

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था मित्र हेल्दी ह्यूमिनिटी के तत्वधान में कल गोविंदपुर स्थित सनातनपुर गांव में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर सामाजिक संस्था के सदस्यों ने गांव के बच्चों को पाठ्य सामग्री देकर उसके उपयोग के बारे में जानकारी भी दिया. पाठ्य सामग्री में चित्रांकन बुक ,पेंसिल ,रबड़, कटर,कॉपी ,कलर सहित अक्षर वर्णमाला के किताब शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों के बीच बच्चों के बीच बिस्किट और चॉकलेट का वितरण किया गया। इस मौके पर गांव के बच्चों को संस्था के लोगों ने साफ-सफाई के बारे में भी कई प्रकार की जानकारी दी। जैसे खाने से पहले हाथों को धोना, अपने आस पास के जगहों काे साफ- सुथरा रखना। कुड़े को कुड़ेदान में डालने, रोजाना स्नान करने जैसी सामान्य जानकारी बच्चों को दी गयी। 

 

कार्यक्रम के दूसरे पाली में टीम के लोगों ने गांव में रहने वाली महिलाओं के साथ गांव का भ्रमण किया। वहां की मूलभूत समस्या के बारे में जानकारी ली। गांव की महिलाओं ने अपनी कई प्रकार की परेशानी के बारे में संस्था के सदस्यों को जानकारी दी। गर्मी के मौके पर होने वाली पीने की पानी की समस्या के बारे में बतायी. जिस पर संस्था ने गंभीरता जताते हुए परेशानी को दूर करने का आश्वासन गांव के लोगों को दिया है। इस मौके पर संस्था के सचिव स्मिता कुमारी ,प्रभात कुमार , इफ्तेखार अंसारी ,राकेश प्रसाद ,गौरव खंडेलवाल, पूजा सिन्हा ,भार्गव सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS