ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
बारिश में बहे सड़क का अभिमन्यु ने कराया मरम्मति
By Deshwani | Publish Date: 1/4/2018 7:27:55 PM
बारिश में बहे सड़क का अभिमन्यु ने कराया मरम्मति

 विवेक चौबे

विश्रामपुर, पलामू। झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने  तुकबेरा गांव के पाल टोला जाने वाली छतिग्रस्त सड़क की मरम्मति कराकर तुकबेरा सहित अन्य गांव का आवागमन बहाल करा दिया। श्री सिंह ने छतिग्रस्त सड़क को 24 घंटे के अंदर मरम्मति कार्य कराने का आश्वासन स्थानीय लोगों को दिया था। इसे गंभीरता से लेते हुये शनिवार को जेसीबी व ट्रैक्टर के साथ अपने लोगों को भेज पूरे दिन छतिग्रस्त सड़क मरम्मति का कार्य करवाया। उक्त पथ 3 साल पूर्व  तेज बारिश की बहाव में बह गई थी। जिसके बाद उक्त पथ से लोगों का आवागमन ठहर सी गई थी। विदित हो कि गुरुवार की शाम तुकबेरा गांव निवासी अशोक प्रसाद के घर उनकी मां की ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुये थे। जहां लोगों ने उक्त पथ के दयनीय स्थिति पर ध्यान आकृष्ट कराया।
 
श्री सिंह स्वयं उक्त स्थल पर पहुंच स्थिति की जानकारी ली। साथ ही मौके पर ही लोगों को आश्वस्त किया कि अगले 24 घंटे के अंदर उक्त पथ की मरम्मति कार्य कराते हुये आवागमन बहाल करा दी जाएगी। जानकारी के अनुसार तुकबेरा गांव के पालटोला जानेवाली उक्त पथ सरौना गांव के लिये लाईफ लाईन मानी जाती है। जिससें लोगों का आवागमन होता था। तीन साल पूर्व 2015 में हुई मुसलाधार बारिश में सड़क हिस्से तेज बहाव के साथ पानी में बह गई। इसके बाद उस गांव सहित सरौना आदि गांव का आवागमन काफी कष्टदायक हो गया। लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के अतिरिक्त दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर पहुंचते थे।
 
गांव के लोगों ने पंचायत के मुखिया सहित अन्य लोगों से भी मिलकर सड़क की मरम्मती कराने की मांग करते आ रहे थे। लेकिन किसी ने गांव के लोगों के ऊपर दरियादिली नहीं दिखाई। एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के समक्ष स्थानीय लोगों ने समस्याओं को रखा। इस पर श्री सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि अगले 24 घंटों के भीतर सड़क की मरम्मती कार्य करा दिया जाएगा। वहीं अगले दिन श्री सिंह ने जेसीबी व ट्रैक्टर के साथ अपने लोगों को भेज सड़क की मरम्मति का कार्य भी पूरा करा दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखी गई। लोगों में ऐसा लग रहा था जैसे सड़क की मरम्मति का कार्य हो जाने से गांव की एक बड़ी समस्या दूर हो गई हो।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS