ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
नक्सली नेता सुधाकरण के करीबी जोनल कमांडर दीपक उरांव ने किया सरेंडर
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2018 9:02:18 PM
नक्सली नेता सुधाकरण के करीबी जोनल कमांडर दीपक उरांव ने किया सरेंडर

रांची।  शीर्ष नक्सली नेताओं में शुमार भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य सुधाकरण के करीबी जोनल कमांडर ने झारखंड में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। 10 लाख रुपये के इस इनामी नक्सली का नाम दीपक उरांव उर्फ प्रकाश उरांव है। दीपक उरांव ने रांची रेंज के डीआइजी अमोल वेणुकांत होमकर के कार्यालय में हथियारों के साथ सरेंडर किया।

 
बताया जाता है कि दीपक उरांव लोहरदगा जिला के भंडरा थाना क्षेत्र के टोटो गांव का रहने वाला है। लोहरदगा, लातेहार और गुमला में हुई कई बड़ी नक्सली घटनाओं में पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। पुलिस के अधिकारी उसके सरेंडर को बड़ी सफलता मान रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS