ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मालिकाना हक के मुद्दे को लेकर झारखंड विकास मोर्चा ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2018 8:50:41 PM
मालिकाना हक के मुद्दे को लेकर झारखंड विकास मोर्चा ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

जमशेदपुर। आज गोलमरी गोलचक्कर के समक्ष 86 बस्ती के मालिकाना हक के ज्वलंत मुद्दे पर झारखंड विकास मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बबूआ सिंह के नेतृत्व मे झारखंड प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया ।

 
जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा 1 अप्रैल को एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान मे माननीय मुख्यमंत्री का सम्मान समारोह भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित की गई है जिसको सफल बनाने हेतु सरकारी तंत्र का पुरी तरह दुरुपयोग किया जा रहा है एग्रीको मैदान के आस-पास के सारी रोडो मे यातायात 7 घंटे बंद करने का अखबार के माध्यम से  फरमान जारी किया गया जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा जो दुर्भाग्यपूर्ण है ।
बबुआ सिंह ने कहा जब 86 बस्ती वासियो को उनकी मालिकाना हक मिला ही नही तो माननीय मुख्यमंत्री का सम्मान समारोह कैसा? 
 
बबुआ सिंह ने कहा 1 अप्रैल को माननीय मुख्यमंत्री जी 86 बस्ती वासियों के साथ अप्रैल फूल मनाने आ रहे जिसका झारखंड विकास मोर्चा कड़ी शब्दो मे विरोध करती है और 1अप्रैल को भुईयाडीह कल्याण नगर मे  धरना के माध्यम से  झारखंड विकास मोर्चा काला दिवस के रूप मे मनायेंगी।
 
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जेवीएम केन्द्रीय बुध्दिजीवीमंच के अध्यक्ष श्री जटाशंकर पांडेय, जिला  उपाध्यक्ष  सुनील सिंह,राहुल सिंह,  अल्पसंख्यक मोर्चा के गुरूचरण सिंह बिल्ला, ताराचंद चंद कालिंदी, सुमीत श्रीवास्तव, मोहम्मद दाउद, मणी मोहंती, रवि शंकर प्रसाद,  कन्हैया पुष्टि, शेखर राव,गुड्डू सिंह, बच्चे लाल भगत, घनश्याम साह, अरविंद शर्मा, सुमीत शर्मा, गिरीधारी सिंह,  उमेश प्रसाद, मुकेश कुमार सिंह,  अनिल शर्मा, निवारण विशाल,अभिषेक कुमार,  बिपिन कुमार, राहुल सिंह,  आदि उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS