ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
जानवर व्यापारियों से मारपीट
By Deshwani | Publish Date: 30/3/2018 2:36:08 PM
जानवर व्यापारियों से मारपीट

जमशेदपुर।  आजादनगर में जानवरों से लदे वेन को स्थानीय निवासियों ने घेर लिया और वाहन में तोड़फोड़ करने लगा। वाहन चालक के विरोध करने पर लोगों ने उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गए और देखते-देखते हूी वहां लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गया। भीड़ में से कुछ लोगों से समझा बुझाकर मामला को शांत कराया। घटना की जानकारी पाते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई और पुलिस को देखते ही बबाल मचाने वाले युवक वहां से खिसक गया। आजादनगर थाना अज्ञात भीड़ के खिलाफ वाहन में तोड़फोड़ और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। 

 

 प्रत्यक्षदर्शियों के ने बताया कि यह जानवरों की खरीद-बिक्री का काम करते है। ग्रामीण क्षेत्रों से जानवरों को खरीदकर साकची हाथी-घोड़ा मंदिर के पास खटाल में रखते है। आजादनगर काजमी चौक के पास युवकों ने घेर लिया। जानवर की खरीद-बिक्री का कागजात दिखाने की मांग करने लगे। उसने आपत्ति व्यक्त की। इस पर युवक मारपीट करने लगे। यह देख चालक भाग निकला। वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। मालूम हो कि इससे पहले बिष्टुपुर बागे जमशेद के पास एक संगठन के युवकों ने जानवर ले जा रहे लोगों के साथ मारपीट की थी।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS