झारखंड
पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया
By Deshwani | Publish Date: 30/3/2018 1:38:18 PMखूंटी। खूंटी के कर्रा में पुलिस व नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलीं जिसमें जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। जबकि अन्य नक्सली भागने में सफल रहे। मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
बताया गया है कि पुलिस नक्सलियों की तलाश में संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही थी। रेगड़े जंगल में पहुंचते ही पुलिस को देख नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फाय¨रग शुरू कर दी। अचानक फाय¨रग होता देख जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभाल लिया। फिर दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। इस मुठभेड़ ने दो नक्सलियों को मार गिराने में सफल रहे। अपने साथियों की मौत के बाद अन्य नक्सली फरार होने में भलाई समझी। पुलिस की तलाशी अभियान जारी है।